Congress Review: विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष करने जा रहे हैं सभी राज्यों की रिव्यू मीटिंग

Congress Review Meeting: कांग्रेस को लोकसभा चुनाव 2024 में बेहतर नतीजे मिले हैं इसके बाद अब विधानसभा चुनाव की तैयारी पुख़्ता रखने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सभी राज्यों की रिव्यू बैठक करेंगे।

Congress Review Meeting: लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद भले ही कांग्रेस अति उत्साहित दिख रही है लेकिन अंदरखाने पार्टी को पता है कि कुछ राज्यों में अगर पार्टी बेहतर प्रदर्शन करती तो NDA के लिए सरकार बनना मुश्किल होता। कांग्रेस लोकसभा से सबक़ लेते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी पुख़्ता रखना चाहती है इसलिए हफ़्ते से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सभी राज्यों की रिव्यू बैठक करेंगे।

Congress review meeting

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सभी राज्यों की रिव्यू बैठक करेंगे

इनमें वो राज्य शामिल है जहाँ लोकसभा के नतीजे बेहतर नही आए और जिन राज्यो में जल्द विधानसभा चुनाव हैं।

End of Feed