Congress President Election: आज होगा मतदान, यहां राहुल डालेंगे वोट; 137 साल के इतिहास में छठा चुनाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 12:03 AM IST

Congress President Election: कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान सोमवार, 17 अक्टूबर, 2022 को सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होना है। वहीं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नेता मार्च के दौरान ही कर्नाटक में अपना वोट डालेंगे।

Congress President Election: आज (17 October 2022) को कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए मतदान होना है और कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे की किस्मत का फैसला बैलेट बॉक्स में कैद हो जाएगा। मतगणना 19 अक्टूबर को होगी।

congress election

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कल

तैयारियां पूरी

इस चुनाव के लिए कांग्रेस की चुनाव समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव गुप्त मतदान से होगा। इसका सीधा सा मतलब है कि किसी को भी यह पता नहीं चलेगा कि किसने किसे वोट दिया। चुनावों में, तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर और अनुभवी कांग्रेसी मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच मुकाबला है। गांधी परिवार से कथित निकटता के कारण खड़गे को पार्टी के शीर्ष पद के लिए पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि गांधी परिवार ने इस चुनाव से दूरी बना रखी है। देश भर में मतदान के लिए 40 केंद्रों पर 68 बूथ बनाए गए हैं।

End of Feed