खड़गे और थरूर कद्दावर नेता, ये रिमोट कंट्रोल से चलने वाले नहीं- बोले राहुल गांधी, सवाल को दिया अपमान से जोड़

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 07:07 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को आएंगे। गांधी परिवार इस चुनाव से अभी तक दूरी बनाए हुए है। राहुल गांधी पूरी तरह से भारत जोड़ो यात्रा पर फोकस किए हुए हैं। इस चुनाव के लिए भारत जोड़ो के यात्री कर्नाटक के बेल्लारी में बने मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे हैं आमने सामने
  • दोनों नेता दक्षिण भारत से रखते हैं संबंध
  • चुनाव से गांधी परिवार ने बना रखी है दूरी

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे दोनों उम्मीदवार कद्दावर हैं, वो रिमोट कंट्रोल से नहीं चलाए जा सकते हैं। राहुल गांधी ने इस प्रेस कांफ्रेंस में कई मुद्दों पर मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा।

rahul gandhi.

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर जारी चुनावी प्रक्रिया पर राहुल ने कहा कि जो भी रिमोट कंट्रोल वाला सवाल उठा रहे हैं, वो उम्मीदवारों का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा- "सबसे पहले एक चुनाव हो रहा है, मैं इस स्थिति पर कोई राय नहीं देना चाहता। दोनों उम्मीदवार कद और प्रतिष्ठा के लोग हैं। सच कहूं तो मुझे लगता है कि इस तरह के दावे दोनों का अपमान कर रहे हैं।"

End of Feed