ये घर की बातें हैं, हम सब सुलझा लेंगे...संकट पर बोले गहलोत; दिग्गी दाखिल करेंगे नामांकन?

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 07:49 AM IST

पार्टी की राजस्थान इकाई में सियासी संकट पैदा होने के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है। माना जा रहा है कि वह गांधी से मुलाकात कर मौजूदा गतिरोध पर विराम लगाने की कोशिश करेंगे। सूबे में इस संकट के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की गहलोत की संभावना को झटका लगा है।

कांग्रेस (Congress) और राजस्थान (Rajasthan) संकट के बीच सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पार्टी की अंतरिम चीफ सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से भेंट करेंगे पर उन्होंने इससे पहले बड़ा दावा किया है। कहा है कि जो कुछ भी चल रहा है, वह सब घर के अंदर की बातें और वे लोग यह सब सुलझा लेंगे। इस बीच, कांग्रेस के सीनियर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामिनेशनल फाइल कर सकते हैं।

congress and rajasthan political crisis

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा- मैं इंदिरा गांधी के समय से देखता आ रहा हूं। हमेशा पार्टी में अनुशासन है। इसलिए पार्टी के चाहे 44 सांसद आएं या 52 आएं, लेकिन पूरे देश में वह राष्ट्रीय पार्टी है और उसकी नेता सोनिया गांधी हैं।

गहलोत बुधवार (28 सितंबर, 2022) रात दिल्ली पहुंचे और सोनिया के नेतृत्व की सराहना करते नजर आए। हवाई अड्डे पर उन्होंने पत्रकारों को बताया, ‘‘मैं इंदिरा गांधी के समय से देखता आ रहा हूं। हमेशा पार्टी में अनुशासन है। इसलिए पार्टी के चाहे 44 सांसद आएं या 52 आएं, लेकिन पूरे देश में वह राष्ट्रीय पार्टी है और उसकी नेता सोनिया गांधी हैं। उनके अनुशासन में पूरे देश में कांग्रेस है... ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं।’’

End of Feed