2027-29 की सियासी जमीन तैयार करने में जुटी कांग्रेस, दलित-अल्पसंख्यक एकजुटता पर फोकस

आगामी लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से कमर कस ली है। इस बाबत देश की सबसे पुरानी पार्टी दलित-अल्पसंख्यक वोटरों को अपने पाले में लाने के लिए अभिान चलाने जा रही है।

आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने अपने सामाजिक और राजनीतिक आधार को मजबूत करने की दिशा में नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी अब दलित और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच संवाद और साझेदारी बढ़ाने के प्रयास में जुटी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग और अल्पसंख्यक विभाग ने संयुक्त रूप से एक व्यापक अभियान की रूपरेखा तैयार की है।

congress

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी (फाइल फोटो- PTI)

दिल्ली से होगी अभियान की शुरुआत

इस पहल की शुरुआत 6 जून को दिल्ली में आयोजित होने वाले एक संयुक्त सम्मेलन से की जाएगी। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। उद्देश्य दोनों समुदायों से जुड़े सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय करना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सम्मेलन में तैयार होने वाले सुझावों और प्रस्तावों पर शीर्ष नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद चुनावी राज्यों में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।

End of Feed