विपक्ष आज कर सकता उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम का ऐलान, ISRO साइंटिस्ट और DMK सांसद के नाम पर चर्चा

Congress: विपक्षी दल एक और दौर की बैठकों के बाद आज उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं। देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद के लिए दक्षिण बनाम दक्षिण का मुकाबला होने की संभावना है।

Vice Presidential Election: विपक्षी दल मंगलवार को एक और दौर की बैठकों के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं। देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद के लिए दक्षिण बनाम दक्षिण का मुकाबला होने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सोमवार शाम कई विपक्षी नेताओं ने मुलाकात की और उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के नामों पर चर्चा की। कुछ नाम सुझाए गए, जिनमें तमिलनाडु से भी कुछ नाम शामिल थे। इससे पहले दिन में रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने नए उपराष्ट्रपति के सर्वसम्मति से चुनाव के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे सहित कुछ विपक्षी दलों के नेताओं से संपर्क किया और सी पी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी के लिए उनका समर्थन मांगा।

Mallikarjun Kharge

विपक्ष आज कर सकता उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम का ऐलान (Twitter)

विपक्ष की लिस्ट में इसरो के वैज्ञानिक का नाम भी प्रस्तावित

सूत्रों ने कहा कि विपक्ष 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार उतार सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए ऐसे गैर-राजनीतिक चेहरे को मैदान में उतारना चाहता है, जिसकी राष्ट्रीय प्रतिष्ठा और कद हो। उन्होंने बताया कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेताओं ने उपराष्ट्रपति पद के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वैज्ञानिक का नाम प्रस्तावित किया है, जो तमिलनाडु से हैं और काफी सम्मानित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस उम्मीदवारी के लिए तैयार है। वरिष्ठ द्रमुक नेता तिरुचि शिवा का नाम भी चर्चा में है, लेकिन अन्य विपक्षी नेताओं के साथ अभी इस पर चर्चा होनी बाकी है। शिवा ने हालांकि यह कहते हुए इस संबंध में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि इस मामले पर उनका नेतृत्व फैसला लेगा।

End of Feed