नटराजन के नामांकन रद्द पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, EC के दरवाजे पर धरने पर बैठे दिग्गज नेता, आयोग ने कहा- कल 12 बजे आइये

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे सीट की डकैती बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इतिहास और सभ्यता को कलंकित किया है। कानूनी रूप से इसे रिजेक्ट नहीं किया गया है, ये राजनैतिक धृष्टता है। कांग्रेस के वकील अजय गुप्ता ने कहा कि ये आदेश असंवैधानिक है।

Meenakshi Natrajan : मीनाक्षी नटराजन की राज्यसभा उम्मीदवारी रद्द हो जाने के बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। नटराजन की उम्मीदवारी रद्द किए जाने पर कांग्रेस बेहद नाराज है और इसे चुनाव आयोग तक लेकर गई है। केसी वेणुगोपाल, सचिन पायलट, जयराम रमेश, भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे लेकिन वहां ताला लगा हुआ मिला। कांग्रेस नेताओं ने गेट खुलवाने की कोशिश की लेकिन वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने गेट खोलने से मना कर दिया। इसके बाद कांग्रेस नेता वहीं धरने पर बैठ गए। वहीं, भारत निर्वाचन आयोग ने कल दोपहर 12 बजे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए मिलने का समय देने का निर्णय लिया है।

EC

चुनाव आयोग के दफ्तर पर कांग्रेस नेता।

उम्मीदवारी रद्द किए जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस ने मंगलवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। पीसी में मीनाक्षी नटराजन, जीतू पटवारी, उमंग सिंगार, हरीश चौधरी और दिग्विजय सिंह मौजूद थे।

End of Feed