'युद्ध जैसे मुद्दे पर राजनीति करना सही नहीं, एकजुटता जरूरी...'; पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर बोलीं प्रियंका गांधी

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'युद्ध जैसे मुद्दे पर राजनीति करना सही नहीं है। इस मुद्दे पर हम एक देश के तौर पर एकजुट हैं।'

पश्चिम एशिया संकट पर राजनीति से बचने और संसद में चर्चा की कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मांग की है। वहीं उन्होंने बढ़ती एलपीजी कीमतों (LPG Price) पर चिंता जताई। प्रियंका ने साफ किया कि इस मुद्दे पर पूरा देश एक साथ खड़ा है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मौजूदा चुनौतियों पर ठोस समाधान पेश करने की मांग भी की।

priyanka gandhi

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'युद्ध जैसे मुद्दे पर राजनीति करना सही नहीं है। इस मुद्दे पर हम एक देश के तौर पर एकजुट हैं, लेकिन हम देश के सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान चाहते हैं, और इसीलिए हम इस पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। आज LPG सिलेंडर इतने महंगे हो गए हैं कि आम लोगों के लिए उन्हें खरीदना मुश्किल हो गया है। इस पर ठीक से चर्चा होनी चाहिए, ताकि हम सब मिलकर इन समस्याओं का समाधान निकाल सकें।'

End of Feed