मीनाक्षी नटराजन का नॉमिनेशन रद्द होने से बौखलाई कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नॉमिनेशन रद्द होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द किए जाने के मामले ने राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात कर निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की। यही नहीं अब कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का भी रुख कर लिया है। कांग्रेस की तरफ से उनकी वकील आज यानी गुरुवार 11 जून को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की जल्द सुनवाई की मांग करके हुए मेंशनिंग करेंगे।

Meenakshi Natrajan Supreme Court

नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट का रुख

कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया कि रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज करने का फैसला जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (Representation of the People Act) की भावना के विपरीत है। उनका कहना है कि जिस मामले का हवाला देकर नामांकन रद्द किया गया, वह अभी संज्ञान (Cognisance) के चरण तक भी नहीं पहुंचा था, ऐसे में उसका खुलासा अनिवार्य नहीं था।

End of Feed