महाराष्ट्र में बढ़ेंगी कांग्रेस की मुश्किलें? विधान परिषद चुनाव में 'गद्दारी' करने वाले 7 विधायक नपेंगे

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में एनडीए के दलों के सभी उम्मीदवार जीत गए थे। कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा जिसके कारण विपक्षी पार्टी सिर्फ दो सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी। अब बागियों पर गाज गिराने की तैयारी है।

Maharashtra Congress MLA: विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने जा रही है। उसे न चाहते हुए भी ऐसा फैसला लेना है जो उस पर भारी पड़ सकता है। मामला हालिया विधान परिषद चुनाव से जुड़ा हुआ है। इस चुनाव में पार्टी के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी जिसके कारण एमवीए उम्मीदवार को हार मिली थी। इसे देखते हुए 7 विधायकों के खिलाफ पार्टी निलंबन का फैसला ले सकती है। इन पर महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में क्रॉस वोटिंग कर पार्टी के साथ गद्दारी करने का आरोप।

End of Feed