'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के लिए कांग्रेस ने भरी उड़ान, जानिए राहुल गांधी का पूरा प्लान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2024, 12:02 PM IST

Congress Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता दिल्ली से मणिपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मणिपुर के थोबल से शुरू होगी। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मणिपुर से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू कर रही है। इस यात्रा के जरिये कांग्रेस की कोशिश बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लोकसभा चुनाव में विमर्श के केंद्रबिंदु में लाना है। यह यात्रा मणिपुर की राजधानी इंफाल के निकट थोबल से शुरू हो रही है और मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में इसका समापन होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा।

अन्याय के खिलाफ न्याय की हुंकार लिए 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस के कई दिग्गजों ने दिल्ली से इंफाल के लिए उड़ान भरी। राहुल गांधी समेत कई नेता इस फ्लाइट में मौजूद रहे। उन्होंने नारेबाजी की कि न्याय का हक मिलने तक, भारत जोड़ो न्याय यात्रा।

End of Feed