CJI सूर्यकांत से इस्तीफा मांगने वाली पोस्ट पर कांग्रेस का एक्शन, अपने ही पदाधिकारी को हटाया; पढ़ें पूरा मामला

केरल कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग करने वाली पोस्ट साझा किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। पार्टी ने पोस्ट डिलीट कर दी। केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा कि पोस्ट नेतृत्व की जानकारी या मंजूरी के बिना प्रकाशित हुई थी और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति को पद से हटा दिया गया है। वहीं, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

केरल कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग करने वाली पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद पार्टी ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने मामले में कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि आपत्तिजनक पोस्ट के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को उसके पद से हटा दिया गया है।

CJI Suryakant

सीजेआई सूर्यकांत के इस्तीफे वाली पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने लिया एक्शन। PTI

तिरुवनंतपुरम में इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सनी जोसेफ ने स्पष्ट किया कि पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से यह पोस्ट केपीसीसी नेतृत्व की जानकारी, सहमति या परामर्श के बिना प्रकाशित की गई थी। उन्होंने कहा कि पार्टी अब उन परिस्थितियों की जांच करेगी, जिनमें यह पोस्ट साझा की गई।

End of Feed