'जनता के हिस्से में जहर,अडानी के हिस्से में अमृत', समुद्र मंथन योजना पर शक्तिसिंह गोहिल ने बोला हमला

शक्तिसिंह गोहिल ने अडानी-वेलस्पन एक्सप्लोरेशन लिमिटेड के पास मौजूद तेल और गैस ब्लॉकों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि समुद्र मंथन योजना से अडानी समूह को सीधे फायदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि तेल और गैस अन्वेषण के लिए 84,084 करोड़ रुपये निजी कंपनियों के बजाय ONGC को दिए जाने चाहिए।

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने केंद्र की मोदी सरकार की ‘समुद्र मंथन योजना’ को लेकर बड़ा हमला बोला है। गोहिल ने आरोप लगाया कि 84,084 करोड़ रुपये की यह योजना देशहित में नहीं बल्कि निजी कंपनियों और प्रधानमंत्री के मित्र अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई है। गोहिल ने कहा कि समुद्र मंथन योजना से देश की जनता के हिस्से में जहर और अडानी के हिस्से में अमृत आएगा।

shakti singh gohil

पूर्व सांसद शक्ति सिंह गोहिल।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार तेल और गैस की खोज की लागत का 50 प्रतिशत निजी कंपनियों को देगी, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ONGC को मजबूत करने और उसे संसाधन देने के बजाय निजी क्षेत्र को फायदा पहुंचाया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि समुद्र के बीच कुआं वास्तव में बना या नहीं, कितना गहरा बना और उस पर कितना खर्च हुआ, इसकी जांच आम आदमी के लिए संभव नहीं होगी। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार की आशंका से जुड़ा मामला बताया।

End of Feed