दिवाली के बाद एक्शन मोड में कांग्रेस! UP के लिए बनेगी नई इलेक्शन कमेटियां, संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत दीपावली के बाद चुनावी कमेटियों का गठन करने का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस दिवाली के बाद अपनी चुनावी कमेटियों का गठन करेगी। समाजवादी पार्टी के साथ तालमेल और समन्वय बनाने के लिए पार्टी अलग से कोऑर्डिनेशन कमेटी भी बनाएगी।इस कमेटी में यूपी कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ केंद्रीय नेताओं को भी शामिल किया जाएगा।

Congress flag

प्रतीकात्मक फोटो

प्रियंका गांधी के आवास पर यूपी कांग्रेस के नेताओं के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में कोऑर्डिनेशन कमेटी के अलावा चुनाव से जुड़ी अन्य समितियों के गठन और उनके संभावित सदस्यों के नामों पर भी चर्चा हुई। कई कमेटियों के लिए नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पार्टी नेतृत्व की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इन कमेटियों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

End of Feed