'वोट चोरी' पर विशेष सत्र के लिए पहले ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लें शाह, कांग्रेस ने रखी शर्त

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर यह भी कहा कि संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए 82 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सत्रावसान नहीं किया गया है।

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि अगर गृह मंत्री अमित शाह कथित वोट चोरी के मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को लेकर गंभीर हैं तो उन्हें पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा सुनिश्चित करना चाहिए और मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) रोकना चाहिए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर यह भी कहा कि संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए 82 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सत्रावसान नहीं किया गया है।

Gyanesh kumar

कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

विशेष सत्र को लेकर रखी शर्त

उन्होंने कहा, अगर गृह मंत्री वोट चोरी पर विशेष सत्र बुलाने को लेकर गंभीर हैं तो उन्हें सबसे पहले अपने हथकंडे के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा सुनिश्चित करना चाहिए। उन्हें एसआईआर भी स्थगित करना चाहिए। रमेश ने महिला आरक्षण और परिसीमन से संबंधित विषय का उल्लेख करते हुए इस बात पर जोर दिया कि सरकार को अपने नए प्रस्ताव विपक्ष के साथ काफी पहले साझा करने चाहिए।

End of Feed