देश

'PM मोदी की अध्यक्षता में हो सर्वदलीय बैठक', कांग्रेस ने पूछा- दिल्ली ब्लास्ट को आतंकी हमला करार देने में क्यों हुई देरी

Delhi Blast: कांग्रेस ने गुरुवार को लाल किले के पास हुए विस्फोट की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाने की मांग की। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने दिल्ली ब्लास्ट को लेकर यह सवाल किया कि सरकार को इसे आतंकी हमला करार देने में देरी क्यों हुई।

Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ अन्य पार्टी नेता (फाइल फोटो)

Delhi Blast: कांग्रेस ने गुरुवार को लाल किले के पास हुए विस्फोट की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाने की मांग की। साथ ही कांग्रेस ने कहा कि एक दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र को और पहले शुरू किया जाए ताकि इस विषय पर पूरी चर्चा हो सके।

कांग्रेस ने उठाए कई सवाल

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने दिल्ली ब्लास्ट को लेकर यह सवाल किया कि सरकार को इसे आतंकी हमला करार देने में देरी क्यों हुई। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में पवन खेड़ा ने कहा, ''सरकार को इसे आतंकी हमला करार देने में 48 घंटे लग गए। यह देरी क्यों हुई, यह हमारा पहला सवाल है। हमारा दूसरा सवाल यह है कि पहलगाम के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसी भी आतंकी कार्रवाई को युद्ध माना जाएगा, हम जानना चाहते हैं कि इस पर क्या स्थिति है?''

जल्द बुलाया जाए शीतकालीन सत्र

पवन खेड़ा ने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ''हमने संसद का सत्र पहले बुलाने की भी मांग की है ताकि संसद इस पर चर्चा कर सके। देश को इसी तरह के विश्वास की जरूरत है, हमें इस देश में विश्वास बहाल करने की जरूरत है। यह महज सर्वदलीय बैठक और संसद सत्र के माध्यम से ही किया जा सकता है...।''

सनद रहे कि सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के नजदीक कार में हुए विस्फोट को बुधवार को एक आतंकवादी घटना करार दिया जिसमें 13 लोगों की मौत हुई, जबकि कई अन्य घायल हुए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article