Congress Delhi March: रामलीला मैदान रैली से दिल्ली के व्यापार पर संकट! 2.5 लाख दुकानें बंद, 80% कारोबार ठप, CTI ने किया दावा

Congress Delhi Chalo March: कांग्रेस की 'दिल्ली चलो' महारैली को लेकर दिल्ली के व्यापारियों ने चिंता जताई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने राहुल गांधी को चौथा पत्र लिखकर कहा है कि रामलीला मैदान में रैली के कारण आसपास के 5 किलोमीटर के दायरे में करीब 2.5 लाख दुकानें बंद रहने की आशंका है। CTI के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट और माल की आवाजाही प्रभावित होने से दिवाली के पीक सीजन में 10 से 12 हजार करोड़ रुपये के कारोबार पर संकट मंडरा रहा है।

Congress Delhi Chalo March: चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने आज 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली के कारण दिल्ली के व्यापार पर पड़ रहे अभूतपूर्व संकट पर राहुल गांधी को चौथा पत्र लिखा है , "राहुल गांधी ने आज रैली में आने वाले लोगों से अपील की है कि वे दिल्ली के बाजारों में जाकर खरीददारी करें, CTI इस अपील का स्वागत करता है, लेकिन जमीन पर स्थिति बिल्कुल विपरीत है।"

rahul gandhi news (12)

हुल गांधी को व्यापारियों का पत्र, बोले- 'हम BJP एजेंट नहीं, व्यापारी हैं। AI IMAGE

सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा,"राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी करके रैली में आने वाले लोगों से कहा है कि बाजारों में जाकर खरीददारी करें और व्यापारियों की मदद करें लेकिन रैली के कारण इतना ज्यादा पैनिक फैल चुका है जिसके कारण रामलीला मैदान के आसपास के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले बाजारों में लगभग 3 लाख दुकानों में से लगभग 2.5 लाख दुकानें (80%) बंद रहने के आसार हैं , जब दुकानें ही बंद रहेंगी तो रैली में शामिल होने वाले खरीददारी करने कहां जाएंगे। "

End of Feed