राहुल के बयान पर घमासान, BJP ने घेरा तो कांग्रेस ने किया पलटवार, ​कहा- हमें चुनाव आयोग पर है संदेह

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने सोमवार को पार्टी नेता राहुल गांधी का बचाव किया। केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी पर पलटवार करते हुए शैलजा ने आरोप लगाया कि विदेशी धरती पर देश को बदनाम और विपक्षी दलों की आलोचना करने का काम सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

Congress defends Rahul Gandhi: अमेरिका के दौरे पर पहुंचे नेता विपक्ष के चुनाव आयोग पर दिए बयानों से हंगामा मच गया है। राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि निर्वाचन आयोग ने समझौता कर लिया है और प्रणाली में कुछ गड़बड़ है। इसके बाद से ही बीजेपी, कांग्रेस और राहुल पर हमलावर है। वहीं, कांग्रेस ने राहुल का बचाव करते हुए पीएम मोदी के पुराने बयानों का हवाला देकर हमलों को हलका करने की कोशिश की है।

Rahul in USA

राहुल गांधी के बयान पर संग्राम

कांग्रेस ने किया राहुल का बचाव

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोमवार को पार्टी नेता राहुल गांधी द्वारा विदेशी धरती पर भारतीय चुनाव आयोग की आलोचना करने पर उनका बचाव किया और कहा कि आजकल यह मायने नहीं रखता कि कोई दुनिया के किस हिस्से से बोल रहा है। मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष खेड़ा ने कहा कि विपक्षी पार्टी ने ईसीआई की कार्यप्रणाली पर संदेह व्यक्त किया है और चुनाव आयोग को उनका जवाब देना चाहिए।

End of Feed