इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूला पर फंसा पेच, ममता ने फिर सुनाई कांग्रेस-वाम दलों को दो टूक

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2024, 06:29 AM IST

कोलकाता में आयोजित सर्व-धर्म रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी नेता ने कहा, मैं इस बात पर जोर देती हूं कि कुछ विशेष क्षेत्रों को क्षेत्रीय दलों के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए।

Mamata Banerjee: विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान के बीच तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कुछ विशेष क्षेत्रों में लड़ाई का नेतृत्व क्षेत्रीय नेताओं द्वारा किए जाने का विचार रखा और सुझाव दिया कि कांग्रेस स्वतंत्र रूप से 300 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ सकती है। ममता बनर्जी ने साथ ही कहा कि वाम दल विपक्षी गठबंधन इंडिया के एजेंडे पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल की तरह भाजपा को सीधी टक्कर कोई नहीं दे रहा है।

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी

सर्व-धर्म रैली में ममता ने की सियासी बातें

कोलकाता में आयोजित सर्व-धर्म रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी नेता ने कहा, मैं इस बात पर जोर देती हूं कि कुछ विशेष क्षेत्रों को क्षेत्रीय दलों के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए। वे (कांग्रेस) अकेले 300 सीट पर लड़ सकते हैं और मैं उनकी मदद करूंगी। मैं उन सीट पर चुनाव नहीं लड़ूंगी लेकिन वे अपनी बात पर अड़े हुए हैं। कांग्रेस का स्पष्ट रूप से उल्लेख किए बिना ममता बनर्जी ने राज्य में सीट-बंटवारे को लेकर बातचीत में देरी के लिए उसकी आलोचना की। उन्होंने कहा, मेरे पास भाजपा से मुकाबला करने और उनके खिलाफ लड़ने की ताकत और जनाधार है। लेकिन कुछ लोग सीट बंटवारे को लेकर हमारी बात नहीं सुनना चाहते। अगर आप भाजपा से नहीं लड़ना चाहते तो कम से कम उसके खाते में सीट तो मत जाने दें।

End of Feed