कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू, बोले राहुल गांधी- शासन का बुनियादी ढांचा विफल हो गया है

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 14, 2024, 05:34 PM IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित हिंदी भाषी राज्यों को भी कवर करेगा और 20 या 21 मार्च को महाराष्ट्र में समाप्त होगी।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार यानि कि 14 जनवरी को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को हरी झंडी दिखाई। मणिपुर के अलावा, यात्रा चार पूर्वोत्तर राज्यों - नागालैंड (दो दिनों में 257 किमी), अरुणाचल प्रदेश (एक दिन में 55 किमी), मेघालय (एक दिन में पांच किमी) और असम (आठ दिनों में 833 किमी) को कवर करेगी।

rahul gandhi bharat jodo nyay yatra

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत से पहले एंग्लो-मणिपुरी युद्धस्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राहुल गांधी

क्या बोले राहुल गांधी

यात्रा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- " हम आपके दुख, हानि और दुख को समझते हैं। हम आपसे वादा करते हैं कि हम वह सब वापस लाएंगे जिसे आपने महत्व दिया है, हम वह सद्भाव, शांति, स्नेह वापस लाएंगे जिसके लिए यह राज्य हमेशा से जाना जाता है।"

End of Feed