LIVE
Bihar Political News Updates: हम साथ रहेंगे- 9वीं बार सीएम पद की शपथ लेकर बोले नीतीश कुमार, जल्द होगा मंत्रीमंडल विस्तार
Bihar Political News Updates: हम साथ रहेंगे- 9वीं बार सीएम पद की शपथ लेकर बोले नीतीश कुमार, जल्द होगा मंत्रीमंडल विस्तार
JAN 28, 2024 20:44 IST
Bihar Political News Live Updates: कल होगी कैबिनेट की बैठक
बिहार में नई नीतीश सरकार की कैबिनेट की बैठक कल यानि कि सोमवार को होगी। मीटिंग 11:30 पर होगी।
JAN 28, 2024 18:31 IST
Bihar Political News Live Updates: क्या बोले नीतीश कुमार
9वीं बार बिहार सीएम की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने कहा बीजेपी के साथ गठबंधन पर कहा कि हम साथ रहेंगे। 8 नेताओं ने आज मंत्री पद की शपथ ली और बाकी को जल्द ही शामिल किया जाएगा। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।
JAN 28, 2024 18:14 IST
Bihar Political News Live Updates: क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा
बिहार के नवनिर्वाचित डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने शपथ लेने के बाद कहा कि पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूरे नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा दिखाया. मैं उनके भरोसे पर खरा उतरूंगा।
JAN 28, 2024 17:48 IST
Bihar Political News Live Updates: लोकसभा जीतने पर फोकस- सम्राट चौधरी
बिहार का विकास हमारी प्राथमिकता होगी। हम राज्य की 40 में से 40 लोकसभा सीटें जीतने की उम्मीद कर रहे हैं- सम्राट चौधरी ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा
JAN 28, 2024 17:34 IST
Bihar Political News Live Updates: और किस-किस ने ली शपथ
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। जेडीयू के श्रवण कुमार, बीजेपी के डॉ. प्रेम कुमार, जेडीयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
JAN 28, 2024 17:15 IST
Bihar Political News Live Updates: बीजेपी कोटे से मंत्री
बीजेपी के दो नेताओं सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी पटना के राजभवन में शपथ ली। दोनों ने मंत्रीपद की शपथ ली है।
JAN 28, 2024 17:04 IST
Bihar Political News Live Updates: नीतीश कुमार ने ली शपथ
अपनी पार्टी के साथ भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गुट में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
JAN 28, 2024 16:59 IST
Bihar Political News Live Updates: तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया
नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने और राजद से नाता तोड़ने पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा- ''जब नीतीश कुमार हमारे साथ थे तो कहते थे कि इतना काम हो रहा है। क्या आपने पहले कभी नीतीश कुमार को नियुक्ति पत्र बांटते देखा है?'' हमने उनसे नियुक्ति पत्र बंटवाया और बाद में केंद्र सरकार ने भी हमारा अनुसरण किया। हम भाजपा को बधाई देते हैं।''
JAN 28, 2024 16:58 IST
Bihar Political News Live Updates: सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पहुंचे
पटना के राजभवन में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पहुंचे। दोनों के डिप्टी सीएम बनने की संभावना है।
JAN 28, 2024 16:55 IST
Bihar Political News Live Updates: जेपी नड्डा ने की राज्यपाल से मुलाकात
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात की। कुछ ही देर में नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं।
JAN 28, 2024 16:50 IST
Bihar Political News Live Updates: चिराग पासवान पहुंचे
नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान और अन्य नेता पटना स्थित राजभवन पहुंचे।
JAN 28, 2024 16:44 IST
Bihar Political News Live Updates: जेपी नड्डा पहुंचे पटना
नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच गए हैं।
JAN 28, 2024 16:38 IST
Bihar Political News Live Updates: ओवैसी का नीतीश-तेजस्वी पर हमला
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को बिहार में नीतीश कुमार के एक और राजनीतिक बदलाव से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा- "नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, पीएम मोदी को बिहार के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। इन तीनों ने बिहार के लोगों को धोखा दिया है, खासकर नीतीश कुमार को। राजनीतिक अवसरवाद शब्द कहना कम होगा, नीतीश कुमार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मैंने हमेशा कहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ जाएंगे।"
JAN 28, 2024 16:23 IST
Bihar Political News Live Updates: रमेश ने नीतीश कुमार को ‘‘धोखा देने में माहिर'' बताया
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और ‘‘पाला बदलने’’ के लिए नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए उन्हें ‘‘विश्वासघात करने में माहिर’’ करार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) बनाने में अहम भूमिका निभाने वाला ही उसे ‘धोखा देकर’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो रहा है।
JAN 28, 2024 16:19 IST
Bihar Political News Live Updates: शपथ के लिए विधायक लगे पहुंचने
नीतीश कुमार के 9वीं बार शपथ ग्रहण समारोह के लिए विधायक राजभवन पहुंचने लगे हैं। शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए जेपी नड्डा भी दिल्ली से निकल चुके हैं।
JAN 28, 2024 16:13 IST
Bihar Political News Live Updates: नीतीश कुमार का चला जाना ‘इंडिया' गठबंधन के लिए फायदेमंद: द्रमुक
तमिलनाडु के सत्तारूढ़ दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से गठजोड़ करने के लिए बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन और फिर विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निकल जाना भाजपा के लिए ‘नुकसानदेह’ और विपक्षी गठबंधन के लिए ‘फायदेमंद’ है।
JAN 28, 2024 15:50 IST
Bihar Politics Live Updates: आज ये लेंगे शपथ
- जदयू- श्रवण कुमार, विजय चौधरी, वीजेंद्र यादव
- बीजेपी- सम्राट चौधरी, विजय सिंहा, प्रेम कुमार
- हम- संतोष माँझी
- निर्दलीय- सुमित कुमार
JAN 28, 2024 15:13 IST
Bihar Politics Live Updates: प्रशांत किशोर का नीतीश पर हमला
नीतीश कुमार की बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में वापसी पर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर आप पिछले एक साल में मेरी टिप्पणियों को देखें, तो आपको पता चलेगा कि मैं एकमात्र व्यक्ति था जिसने कैमरे पर कहा था कि नीतीश कुमार कभी भी अपना पाला बदल सकते हैं। लोग पहले से ही जानते हैं कि नीतीश कुमार 'पलटूराम' हैं और 'पलटूराम के सरदार'।
JAN 28, 2024 15:05 IST
Bihar Politics Live Updates: 5:30 बजे नीतीश कैबिनेट की बैठक
शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद शाम 5.30 बजे नीतीश कुमार की नई कैबिनेट की पहली बैठक होगी। नीतीश कुमार के साथ दो उपमुख्यमंत्री और छह मंत्री भी शपथ लेंगे।
JAN 28, 2024 14:57 IST
Bihar Politics Live Updates: नहीं कामयाब हो सकी लालू की योजना
बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर चुकी है। नीतीश कुमार रिकॉर्ड छठी बार पलटी मारते हुए बीजेपी के साथ जाकर सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं। इस बार नीतीश के रास्ते इतने आसान नहीं थे, लालू यादव इस बार नीतीश को आसानी से छोड़ने के मूड में नहीं थे, इसलिए जब नीतीश ने लालू यादव से बात करना बंद कर दिया था, तब लालू यादव बहुमत के जुगाड़ में लग गए थे, लेकिन अभी जो तस्वीर सामने आई है, उसमें उनका सपना टूटता दिख रहा है। पढ़ें पूरी खबर
