'वोट चोरी' के मुद्दे पर कांग्रेस का नया आरोप, वोटिंग आंकड़ा दिखाकर CEC का मांगा इस्तीफा! प्रधानमंत्री को भी घेरा

Vote Theft Row: कांग्रेस ने 2024 में महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुए चुनावों के दौरान मतदान के आंकड़ों में कथित विसंगतियों को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। साथ ही सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा।

Vote Theft Row: कांग्रेस ने 2024 में महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुए चुनावों के दौरान मतदान के आंकड़ों में कथित विसंगतियों को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि इस सप्ताह सामने आई कई रिपोर्टों से 'वोट चोरी' के आरोपों को और मजबूती मिली है।

Jairam Ramesh

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (फाइल फोटो)

EC पर बरसे जयराम रमेश

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि इस सप्ताह सामने आई कई रिपोर्टों ने 'वोट चोरी' के आरोपों को और मजबूती दी है। विपक्ष पहले भी मतदान के दिन शाम 5 बजे के बाद वोटिंग प्रतिशत में संदिग्ध बढ़ोतरी और मतदान के दिन दर्ज आंकड़ों तथा बाद में जारी आंकड़ों के बीच अंतर को लेकर सवाल उठाता रहा है।

End of Feed