सेना का समर्थन करने के बजाय पाकिस्तान के आतंकवादियों का समर्थन कर रही है कांग्रेस, असम में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला चुन-चुनकर हमला

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस भारतीय सेना का समर्थन करने के बजाय पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवादियों का समर्थन करती है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान, कांग्रेस पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने वाले हमारे सशस्त्र बलों का समर्थन करने के बजाय, घुसपैठियों और राष्ट्र-विरोधी ताकतों को संरक्षण देने में लगी हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि पार्टी देश की सेना का समर्थन करने के बजाय पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवादियों का समर्थन कर रही है। असम के दरंग जिले के मंगलदोई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर घुसपैठियों और राष्ट्र-विरोधी ताकतों को संरक्षित करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा घुसपैठियों को ज़मीन हड़पने और जनसांख्यिकी बदलने की उनकी साजिश को नाकाम कर देगी।

Modi asam

असम में पीएम मोदी (PTI)

मोदी बोले, कांग्रेस ने सेना के समर्थन की बजाय आतंकियों का समर्थन किया

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस भारतीय सेना का समर्थन करने के बजाय पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवादियों का समर्थन करती है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान, कांग्रेस पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने वाले हमारे सशस्त्र बलों का समर्थन करने के बजाय, घुसपैठियों और राष्ट्र-विरोधी ताकतों को संरक्षण देने में लगी हुई थी। पीएम मोदी ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' मां कामाख्या के आशीर्वाद से सफल हुआ और इस पवित्र भूमि पर उपस्थित होकर उन्हें गौरवान्वित महसूस हो रहा है। पीएम ने कहा कि 1962 में चीनी आक्रमण के दौरान जवाहरलाल नेहरू द्वारा असम के लोगों को दिए गए घाव अभी तक भरे नहीं हैं।

End of Feed