चुनाव कराओ, फिर पता चलेगा असली शिवसेना कौन है- दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे ने दी एकनाथ शिंदे को चुनौती

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 24, 2023, 10:18 PM IST

मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली में ठाकरे ने कहा कि जब कुर्सी अस्थिर होती है, तो देश मजबूत हो जाता है। उन्होंने मिली-जुली सरकार की वकालत की और मनमोहन सिंह, पी वी नरसिंह राव और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकारों का जिक्र किया।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को दशहरा रैली को संबोधित करते हुए, सीएम एकनाथ शिंदे समेत बीजेपी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को चुनाव कराने की भी चुनौती दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा या (इसके पूर्ववर्ती) जनसंघ ने देश की आजादी, मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम या संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन सहित किसी भी संघर्ष में कोई भूमिका नहीं निभाई।

dussehra udhav

दशहरा रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे

उद्धव की चुनौती

उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की आलोचना करते हुए कहा कि शिवसेना को चुराने का प्रयास किया जा रहा है। अपने प्रतिद्वंद्वियों को चेतावनी देते हुए ठाकरे ने कहा- "सत्ता में आने के बाद, हम उन लोगों को उल्टा लटका देंगे जो हमें परेशान कर रहे हैं। (महाराष्ट्र में) चुनाव कराएं और महाराष्ट्र की जनता आपको (एकनाथ शिंदे) बताएगी कि असली शिवसेना कौन है। मैं आपको महाराष्ट्र में चुनाव कराने की चुनौती देता हूं।"

End of Feed