ममता के मंत्री अखिल गिरि के खिलाफ दिल्ली में शिकायत, राष्ट्रपति पर टिप्पणी का मामला

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 13, 2022, 12:57 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने ममता सरकार के मंत्री अखिल गिरि के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ टिप्पणी
  • बीजेपी सांसद ने दिल्ली में दर्ज करायी शिकायत
  • ममता के मंत्री के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

ममता बनर्जी सरकार में मंत्री अखिल गिरि के खिलाफ बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में शिकायत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि गिरि के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। ममता बनर्जी को बयान देना चाहिए। अखिल गिरी उनकी सरकार में मंत्री हैं, उन्हें उन्हें तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए उन्हें दिल्ली आना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। वे सार्वजनिक रूप से एससी-एसटी समुदाय पर बहुत कुछ कह सकते हैं लेकिन यह उनके मंत्रियों की वास्तविक भावना है।

End of Feed