दिग्विजय सिंह ने माना- BJP की तुलना में कांग्रेस बहुत पीछे, बताया क्या है कमी और कमजोरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 08:07 AM IST

यह पूछे जाने पर कि यात्रा ने किस तरह से राहुल की मदद की है, इसपर सिंह ने कहा, “अब आप उन्हें नए अवतार में देखेंगे।” राहुल के आगे के सियासी सफर पर उन्होंने दो टूक जवाब दिया, “जिस दिन वह फैसला कर लेंगे, उन्हें कोई नहीं रोक पाएगा।” वह आग बोले- जो लोग यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं, उन्होंने अपना घर छोड़ दिया है और अपनी प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं।

कांग्रेस के सीनियर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मौजूदा समय में पार्टी में विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता और नेतृत्व की कमी मालूम पड़ती है। उन्होंने इसके साथ ही पार्टी की सबसे बड़ी सबसे कमजोरी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस कमरों में बैठकर काम करती है। नेताओं का जमीन से जुड़ाव नहीं है। पार्टी असमंजस में दिखाई दे रही है।

congress

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी।

रविवार (नौ अक्टूबर, 2022) को उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया, "हमारी पार्टी की एक बड़ी कमजोरी यह है कि यह कमरों में बैठकर काम करती है। आज के जमाने में कांग्रेस के नेताओं का जमीन से जुड़ाव नहीं रहा है। हमने इस यात्रा के जरिए ऐसा करने की कोशिश की है। हम इसी पर काम कर रहे हैं।"

End of Feed