राहुल बोले- चाहे कुछ भी हो जाए, मैं भारत की अवधारणा की रक्षा का कर्तव्य निभाता रहूंगा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 4, 2023, 05:46 PM IST

राहुल गांधी को इस मामले में दो साल की सजा हुई थी, जिसके कारण उनकी सांसद की सदस्यता रद्द हो गई थी। आज राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली।

Rahul Gandhi: मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद कांग्रेस राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई है। राहुल ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, मेरा कर्तव्य वही रहेगा, भारत के विचार की रक्षा करना। मुझे क्या करना है, ये बिल्कुल साफ है। जिन लोगों ने मेरा साथ दिया उनका शुक्रिया। आज सुप्रीम ने मानहानि मामले पर सुनवाई करते हुए राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी। कांग्रेस ने इस फैसले को न्याय की जीत बताया है। इस फैसले के साथ ही कांग्रेस ने ट्वीट किया- यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। सत्यमेव जयते। वहीं, प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया- न्यायपूर्ण फैसला देने के लिए माननीय उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद। कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी बीजेपी को निशाना बनाते हुए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया।

कोर्ट में दी गईं ये दलीलें

इस आपराधिक मानहानि मामले में गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने अदालत से कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ ढेर सारे सबूत उपलब्ध हैं। वहीं, अभिषेक सिंघवी ने बचाव में कहा कि पूर्णेश मोदी का मूल उपनाम मोदी नहीं है, वह मोढ़ वणिक समाज से आते हैं। राहुल गांधी के वकील सिंघवी ने अपनी दलीलों में कहा कि शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी का मूल उपनाम मोदी नहीं है और उन्होंने बाद में यह उपनाम अपनाया। राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान जिन लोगों का नाम लिया था, उनमें से एक ने भी मुकदमा नहीं किया है। यह 13 करोड़ लोगों का एक छोटा सा समुदाय है और इसमें कोई एकरूपता नहीं है।

End of Feed