Cold Wave Alert: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। भीषण ठंड के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। दिल्ली में भी ठंड का प्रकोप जारी है। हाल ये है कि गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे रहा।
दिल्ली में कड़ाके की ठंड
ये भी पढे़ं- Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस ने भारत न्याय यात्रा का नाम बदला, रूट भी जारी; अब 6700 KM दूरी होगी कवर
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड
उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड में शीतलहर के कारण पारा गिरते ही जा रहा है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन दिनों तक शीत लहर से कोई राहत नहीं मिल सकती है।
दिल्ली एनसीआर में ठंड का भीषण प्रकोप
गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य से 7-8 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। दिल्ली एनसीआर में भीषण ठंड पड़ रही है और आगे भी ऐसे रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस समय दिल्ली का सामान्य अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस और सामान्य न्यूनतम 6.9 डिग्री है।
7 जनवरी के बाद मिल सकती है राहत
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और निकटवर्ती उत्तरी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से काफी कम है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है, लेकिन 7 जनवरी के बाद तापमान बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 4 से 6 जनवरी तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में 10 डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान के साथ गंभीर से बहुत गंभीर ठंडे दिन की स्थिति होने की संभावना है।
