Global Investors Summit: 4 जनवरी को मुंबई पहुचेंगे सीएम योगी, देसी निवेशकों को साधने की कवायद

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 3, 2023, 10:43 PM IST

UP Investment: सीएम योगी चार जनवरी की दोपहर में राजधानी लखनऊ से मुम्बई के लिए उड़ान भरेंगे, जहां पहुंचने के बाद वह शाम को महाराष्ट्र में रह रहे उत्तर प्रदेश के प्रवासियों से मुलाकात करेंगे और नये उत्तर प्रदेश के बारे में बताएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  1. देश के बड़े उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात
  2. जीआईएस को लेकर घरेलू रोड शो की कमान संभालेंगे योगी
  3. सीएम योगी की फिल्म जगत के कलाकारों एवं निर्माताओं से भी होगी मुलाकात

yogi Adityanath

4 जनवरी को मुंबई पहुचेंगे सीएम योगी (फाइल फोटो)

CM Yogi on domestic investors: ग्लोबल इन्वेटर्स समिट (GIS-23) को लेकर 16 देशों में हुए रोड शो की सफलता के बाद घरेलू रोड शो की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद संभालेंगे। 5 जनवरी से 27 जनवरी तक देश के नौ बड़े शहरों में होने जा रहे इन रोड शो की शुरुआत मुंबई से होगी, जहां सीएम योगी दो दिन यानी 4 और 5 जनवरी को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और देसी निवेशकों को साधेंगे। इस दौरान वह बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बन चुके उत्तर प्रदेश की तस्वीर रखेंगे और देश के बड़े उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें यूपी में निवेश का न्योता देंगे।

सीएम योगी की फिल्म जगत के कलाकारों एवं निर्माताओं से भी मुलाकात होगी। इस दौरान वह उनसे उत्तर प्रदेश में बन रही फिल्म सिटी की संभावनाओं को लेकर चर्चा करेंगे। इसके अलावा सीएम योगी उन्हें ग्लोबल इन्वेटर्स समिट के बारे में जानकारी देंगे। उन्हें यह भी बताएंगे कि किस तरह से यूपी देश में वैश्विक निवेश का एक बेहतर गंतव्य बनकर उभरा है और दुनिया भर के निवेश यूपी में निवेश को इच्छुक हैं।

End of Feed