'अयोध्या आने से पहले रामभक्तों से माफी मांगें अखिलेश', CM योगी ने 1990 की गोलीबारी का दिलाया याद

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अयोध्या आने से पहले अखिलेश यादव को रामभक्तों और संतों से माफी मांगनी चाहिए। सीएम योगी ने 1990 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर हुई पुलिस फायरिंग और संतों पर लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए सपा पर हमला बोला। दरअसल, अखिलेश यादव और डिंपल यादव 12 दिसंबर को अयोध्या में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन करने जाने वाले हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो लोग रामभक्तों पर गोली चलवाने और संतों का अपमान करने के लिए जिम्मेदार रहे हैं, उन्हें अयोध्या आने से पहले रामभक्तों और संतों से माफी मांगनी चाहिए। सीएम योगी ने यह टिप्पणी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए की।

cm yogi (7)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना। ANI

मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग अयोध्या आना चाहते हैं, लेकिन उन्हें पहले अपने पुराने कृत्यों के लिए पश्चाताप करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को रामभक्तों और संतों से एक बार माफी मांगनी चाहिए।

End of Feed