Article 370: अनुच्छेद 370 पर SC का फैसला, CM योगी बोले- मजबूत होगी एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 11, 2023, 03:02 PM IST

Article 370 : आदित्यनाथ ने शीर्ष अदालत के फैसले के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा अनुच्छेद 370 और 35 ए के संबंध में दिया गया निर्णय ‘अभिनंदनीय’ है। यह ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूती प्रदान करने वाला है।

Article 370 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने संबंधी केंद्र सरकार के फैसले को बरकरार रखने के उच्चतम न्यायालय के निर्णय का सोमवार को स्वागत किया और कहा कि यह फैसला ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूती प्रदान करने वाला है।

yogi adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

मजबूत होगी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना

आदित्यनाथ ने शीर्ष अदालत के फैसले के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा अनुच्छेद 370 और 35 ए के संबंध में दिया गया निर्णय ‘अभिनंदनीय’ है। यह ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूती प्रदान करने वाला है। ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ने वाले ऐतिहासिक कार्य के लिए 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से उनका पुनः हार्दिक आभार।’

End of Feed