VIDEO: मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलक पड़े CM योगी के आंसू, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार के दौरान भावुक हो उठे। 91 वर्षीय सावित्री देवी का जीवन सादगी और त्याग की मिसाल रहा। बेटे के मुख्यमंत्री बनने के बावजूद उन्होंने गांव में रहकर साधारण जीवन बिताया। हरिद्वार के चंडी घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का आज हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले आज सुबह सीएम योगी ने अपनी मां को अंतिम विदाई दी। इस दौरान सीएम योगी भावुक हो उठे। उनके आंखों में आंसू थे।

cm yogi.

मां की अंतिम विदाई पर भावुक हुए CM योगी।

बता दें कि 91 वर्षीय सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया था। मां के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड पहुंचे थे और उन्होंने अपनी मां के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी थी।

End of Feed