आगरा में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, दुर्घटना में शिक्षकों को 1.5 करोड़ की मदद, बोले- 'विकास से चिढ़ने वाले समाज में फैला रहे हैं जहर'

Yogi Adityanath Agra Speech: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना' की शुरुआत की, जिससे लगभग 10 लाख शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रविरोधी तत्वों से सतर्क रहने की अपील की।

Yogi Adityanath Agra Speech: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जो लोग देश की तेज तरक्की को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, वे समाज में दरार पैदा करने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे राष्ट्रविरोधी इरादों को समय रहते पहचानकर नाकाम करना बहुत जरूरी है।

Yogi Adityanath Agra Speech

आगरा में सीएम योगी का बड़ा हमला

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा संस्थानों के प्राध्यापकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए शुरू की गई 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना' के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य के लगभग 10 लाख लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा (Teacher Cashless Scheme UP) का लाभ पहुंचाएगी। इसमें सरकारी, अनुदान प्राप्त और निजी कॉलेजों के कर्मचारी शामिल हैं।

End of Feed