डिप्टी एसपी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बना दिया दारोगा, भ्रष्टाचार के खिलाफ चला डंडा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 10:10 AM IST

भ्रष्टचार के खिलाफ लड़ाई में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक नजीर पेश की है। करप्शन के मामले में सीओ के दोषी पाए जाने के बाद उन्होंने उसे दारोगा बना दिया।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कहा करते हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई सिफारिश मंजूर नहीं। जो भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ बिना लागलपेट कार्रवाई होगी। रामपुर में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात रहे विद्या किशोर शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें दारोगा बना दिया गया है। बता दें कि विद्या किशोर पहले दारोगा के पद पर थे। पदोन्नत करते हुए उन्हें डिप्टी एसपी बनाया गया था। लेकिन रिश्वत लेने के एक पुराने मामले में जब वो दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ यह सख्त कार्रवाई की गई।

yogiadityanath pc

योगी आदित्यनाथ, सीएम, उत्तर प्रदेश

घूस लेने के लगे थे आरोप

End of Feed