CM पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई योजनाओं के लिए किया अनुरोध

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2024, 07:26 PM IST

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के लिए 1 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। साथ ही प्रधानमंत्री का उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन बताये जाने के लिए आभार व्यक्त किया।

CM Dhami Met PM Modi: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर सीएम ने पीएम को बागेश्वर में बने ताम्र शिल्प पर आधारित उत्पाद तथा उत्तराखंड की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई सामग्री भेंट की। प्रधानमंत्री ने राज्य की महिलाओं के परिश्रम की सराहना की तथा उनका आभार व्यक्त किया।

CM Pushkar Singh Dhami met PM Modi

1 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करने का किया अनुरोध।

राज्य के लोगों के लिए उपलब्ध होंगे रोजगार के अवसर

सीएम धामी ने पीएम मोदी का उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन बताये जाने के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद उत्तराखंड में सादियों के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोगों द्वारा बुकिंग की जा रही है, इससे राज्य के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उत्तराखंड में वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित किये जाने के लिए 150 करोड़ रुपये के निवेश भी प्राप्त हुए हैं।

End of Feed