सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव ने साधा निशाना, राष्ट्रगान को लेकर कह दी ये बात

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर आलोचना की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कम से कम कृपया राष्ट्रगान का तो अपमान मत करिए माननीय मुख्यमंत्री जी।

पटना में गुरुवार, 20 मार्च 2025 को सेपकटकरा वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन समारोह के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। समारोह में राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार अचानक हंसने लगे और अपने पास खड़े एक वरिष्ठ अधिकारी से बातचीत करने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाए। इस मौके पर उनके साथ मंच पर कई मंत्री और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Bihar News

CM नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की इस हरकत की जमकर आलोचना की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कम से कम कृपया राष्ट्रगान का तो अपमान मत करिए माननीय मुख्यमंत्री जी। युवा, छात्र, महिला और बुजुर्गों को तो आप प्रतिदिन अपमानित करते ही हैं। कभी महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर ताली बजा कर उनकी शहादत का मखौल उड़ाते हैं, तो कभी राष्ट्रगान का। तेजस्वी ने नीतीश कुमार की मानसिक स्थिरता पर सवाल उठाते हुए उनके पिछले व्यवहारों का भी जिक्र किया, जैसे गांधी जी की पुण्यतिथि पर ताली बजाना, जिसे उन्होंने असम्मानजनक बताया।

End of Feed