हाईकोर्ट की चौखट पर अरविंद केजरीवाल, जानें अब किस मामले में लगाई जमानत की गुहार

Delhi News: सीएम अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति ‘घोटाले’ के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया। जिसके बाद इस मामले में केजरीवाल की जमानत याचिका शुक्रवार को सूचीबद्ध करने पर हाईकोर्ट सहमत हो गया। आपको बताते हैं ताजा अपडेट।

Arvind Kejriwal in High Court: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमानत के लिए एक बाद फिर अदालत का रुख किया है। उन्होंने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) का रुख किया और कथित आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में जमानत का अनुरोध किया है।

Arvind Kejriwal

जेल में अरविंद केजरीवाल।

सीबीआई के मामले में गिरफ्तारी को दी थी चुनौती

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को 26 जून को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धन शोधन मामले के सिलसिले में केजरीवाल वहां अब भी न्यायिक हिरासत में हैं। उन्होंने सीबीआई के मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी और याचिका उच्च न्यायालय में लंबित है।

End of Feed