हिमाचल प्रदेश में फिर तबाही: अब सिरमौर में बादल फटा, एक ही परिवार के 5 लोग लापता

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 10, 2023, 08:12 AM IST

Cloudburst in Sirmour: सिरमौर में बादल फटने के कारण स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह का मकान मलबे में दब गया। उनके परिवार के पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही सिरमौरी ताल के लगभग 70 परिवारों को भी आधी रात को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

Cloudburst in Sirmour: हिमाचल प्रदेश में मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब सिरमौर में बादल फटने से भारी तबाही की खबर है। जानकारी के मुताबिक, पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के मुगलावाला पंचायत के सिरमौरी ताल में बादल फट गया, जिसके बाद यहां गिरी नदी का जल प्रभाव काफी तेज हो गया है।

Cloudburst in Sirmour

सिरमौर में बादल फटने के बाद गिरि नदी में जलप्रवाह बढ़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादल फटने के कारण स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह का मकान मलबे में दब गया। उनके परिवार के पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही सिरमौरी ताल के लगभग 70 परिवारों को भी आधी रात को अपना घर छोड़ना पड़ा है। ये सभी लोग नेशनल हाईवे पर आ गए हैं।

End of Feed