'छात्रों पर दर्ज FIR नहीं हुई वापस तो फिर शुरू होगा आंदोलन', CJP ने सरकार को दी चेतावनी, कहा- जो आश्वासन दिया, उसे पूरा करें

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने उस समझौते का उल्लंघन किया है,जिसके तहत प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई नहीं होनी थी। उन्होंने दावा किया कि बिहार और पश्चिम बंगाल में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार किया गया है।

नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर मंतर पर आंदोलन करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी ने एक बार फिर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। सीजेपी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर तुरंत वापस नहीं ली गईं और गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया,तो वह दोबारा आंदोलन शुरू कर देगी।

CJP Govt Talk

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका

आशुतोष रांका ने सरकार को दी चेतावनी

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने उस समझौते का उल्लंघन किया है,जिसके तहत प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई नहीं होनी थी। उन्होंने दावा किया कि बिहार और पश्चिम बंगाल में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दिल्ली और अन्य राज्यों में कई छात्रों और वालंटियर्स की निगरानी और उत्पीड़न किया जा रहा है। इतना ही नहीं आशुतोष रांका ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को लॉजिस्टिक सहायता देने वाले स्वयंसेवकों को हिरासत में लिए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।

End of Feed