'हमारे भरोसे को कमजोरी ना समझे सरकार'; केंद्र के आश्वासनों की समीक्षा के लिए कल CJP की बड़ी बैठक, फिर आंदोलन का विकल्प खुला

आंदोलन वापस लेने से पहले सरकार की ओर से कई आश्वासन दिए गए थे। इनमें प्रदर्शन के दौरान दर्ज सभी FIR वापस लेने या रद्द कराने, भविष्य में छात्रों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने तथा NEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिवारों को मुआवजा देने की बात शामिल थी। अब सीजेपी इन आश्वासनों की समीक्षा के लिए बैठक करेगी।

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी सोमवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करने जा रही है। इस बैठक में केंद्र सरकार की ओर से दिए गए आश्वासनों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। सीजेपी का कहना है कि 25 जुलाई को राष्ट्रव्यापी आंदोलन वापस लेने के बाद सरकार ने अब तक यह औपचारिक रूप से नहीं बताया है कि इन आश्वासनों को लागू करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी (Photo: CJP_2029@X)

कॉकरोच जनता पार्टी करेगी समीक्षा बैठक

वादे पूरे कराने के लिए सभी विकल्पों पर करेंगे विचार

सीजेपी का कहना है कि वह अपने वादों को पूरा कराने के लिए सभी विकल्पों पर विचार करेगा। इनमें एक बार फिर शांतिपूर्ण राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने का विकल्प भी शामिल है। संगठन ने छात्रों, युवाओं, समर्थकों और स्वयंसेवकों से सोमवार की बैठक के फैसले के लिए तैयार रहने को कहा है।

End of Feed