CJP Protest: 'पांच-छह हजार की भीड़ थी, तभी अचानक पत्थर मेरे सिर पर...', पथराव में घायल ACP ने सुनाई आपबीती

CJP Protest at Jantar Mantar: नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले और शिक्षा सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान झड़प हुई। बैरिकेडिंग तोड़कर संसद की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान हुए पथराव में पंजाबी बाग के ACP जय प्रकाश (माथे पर फ्रैक्चर) और CP के ACP विवेक भगत घायल हो गए, जिन्हें RML अस्पताल में भर्ती कराया गया।

CJP Protest at Jantar Mantar: नीट पेपर लीक का विरोध और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर गुरुवार को भी प्रदर्शनकारी भारी तादाद में जुटे हुए हैं। हालांकि, बुधवार को भी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से धक्कामुक्की की, पथराव किया और पानी की बोतलें फेंकीं।

jantar mantar

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के पथराव में सहायक पुलिस आयुक्त घायल। ANI

प्रदर्शनकारियों को संसद भवन की तरफ बढ़ने से रोकने के दौरान हुए पथराव में पंजाबी बाग के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) जय प्रकाश के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं, कनॉट प्लेस में हुई एक अन्य झड़प में ACP विवेक भगत भी घायल हुए हैं। दूसरी ओर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले पर सरकार का पक्ष रखते हुए राजनीति न करने की अपील की है।

End of Feed