CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का मोर्चा, दिल्ली-मुंबई सहित कई शहरों में आज प्रदर्शन, सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त

सीजेपी के इस प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर एवं इसके आस-पास सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। इलाके में जगह-जगह बैरिकेडिंग के साथ-साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। जंतर-मंतर पर भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों को तैनात किया गया है।

CJP Protest at Janta Mantar: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शुक्रवार को दिल्ली, मुंबई सहित देश के कई शहरों में विरो-प्रदर्शन करने जा रही है। हालांकि, दिल्ली के जंतर-मंतर पर उसके प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं मिली है। अभिजीत दिपके सहित सीजेपी के बड़े नेता मुंबई में मौजूद हैं और वे वहां प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। सीजेपी मुंबई के शिवाजी पार्क में भी प्रदर्शन करने वाली है। यहां भी उसके प्रदर्शन को अनुमति नहीं मिली है। मुंबई पुलिस ने मीडिया को कहा है कि 2013 के बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक, उन्हें शिवाजी पार्क में भीड़ जमा होने की इजाजत देने का अधिकार नहीं है। सीजेपी के इस प्रदर्शन को देखते हुए देश भर में सुरक्षा के बढ़ाई गई है।

Protests

जंतर-मंतर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

जंतर-मंतर के आस-पास बैरिकेडिंग

End of Feed