दिपके हिरासत में, लेकिन तैयार था प्लान-B! अजिंक्य शिंदे कौन हैं, जिन्हें सौंपी CJP आंदोलन की कमान?

Who is Ajinkya Shinde: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने दिल्ली पहुंचे CJP के अध्यक्ष अभिजीत दिपके और उनके दो साथियों को दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट लैंड होते ही हिरासत में ले लिया। दिपके ने पहले से ही प्लान 'B' तैयार रखा था और एक वीडियो जारी कर अजिंक्य शिंदे को इस आंदोलन का नया अगुआ घोषित कर दिया

Who is Ajinkya Shinde: राजधानी दिल्ली में शनिवार को उस समय सियासी हलचल तेज हो गई, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke), प्रवक्ता सौरव दास (Saurabh Das) और आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) को दिल्ली पुलिस ने प्लेन के भीतर से ही हिरासत में ले लिया। तीनों नेता मुंबई से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक बड़े विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। हालांकि, विमान लैंड होते ही महिला पुलिसकर्मियों समेत दिल्ली पुलिस की टीम ने प्लेन में दाखिला लिया और तीनों को अपने साथ ले गई।

who is ajinkya shinde

CJP Protest की कमान अजिंक्य शिंदे (फोटो: @AjinkyaCJP/ANI)

लेकिन सरकार और पुलिस के लिए सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दिपके के पास पहले से ही एक मजबूत 'प्लान-बी' (Plan-B) तैयार था। गिरफ्तारी की आशंका को भांपते हुए उन्होंने शुक्रवार रात को ही एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। हिरासत में जाने के बाद पार्टी ने यह वीडियो जारी किया, जिसमें दिपके ने साफ कहा कि उनके न रहने पर आंदोलन रुकेगा नहीं। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे को इस पूरे प्रदर्शन की कमान सौंप दी है।

End of Feed