मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) को वापस लेने की मांग को लेकर, CJP 7 नबंवर यानी शनिवार को कोच्चि में एक विरोध मार्च और जनसभा का आयोजन करेगा। आयोजकों ने शुक्रवार को बताया कि इसमें पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और अभिनेता प्रकाश राज के शामिल होने की उम्मीद है।
अभिजीत दीपके और प्रकाश राज (फाइल फोटो)
उन्होंने बताया कि विरोध मार्च शाम 4 बजे मरीन ड्राइव से शुरू होकर राजेंद्र मैदान तक जाएगा, जहां एक जनसभा आयोजित की जाएगी।कोच्चि में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के कार्यकर्ताओं के अनुसार, 'जंतर-मंतर एट कोच्चि' नाम के इस कार्यक्रम में पूरे केरल से लोगों, खासकर युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।
लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
दीपके और प्रकाश राज के अलावा, CJP की राष्ट्रीय नेता आफरीन नवाज और दक्षिण भारत के प्रभारी विजय रेड्डी मल्लंगी भी इसमें हिस्सा लेंगे।
शुक्रवार को दीपके और प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) के विरोध में और इसे वापस लेने की मांग के लिए आयोजित किया जा रहा है।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: विदेशी फंडिंग के आरोपों पर सौरव दास का केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पर पलटवार
अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात
कोच्चि सिटी पुलिस की स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि CJP के कार्यकर्ताओं ने हाल ही में कोच्चि सिटी पुलिस के डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात कर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि हालांकि मार्च के शांतिपूर्ण रहने की उम्मीद है, फिर भी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
'तिरंगा मार्च' से पहले अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया गया था
इससे पहले, नई दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रवेश करने पर CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार कर लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित नहीं रहने (denotified) का आदेश दिया था। इसके बाद, दिल्ली में पार्टी द्वारा घोषित 'तिरंगा मार्च' से पहले अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया गया था। हाल ही में, राष्ट्रीय राजधानी में हुए विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामलों के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने CJP नेताओं से पूछताछ भी की थी।
