अभिजीत दिपके की दादी का निधन, प्रोटेस्ट के चलते पुलिस हिरासत में हैं CJP फाउंडर

Abhijeet Dipke Grandmother Death: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके की दादी के निधन की खबर सामने आ रही है। फिलहाल, दिपके मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रोटेस्ट के चलते पुलिस हिरासत में हैं। उनकी दादी का पैतृक गांव संतुक पिंपरी में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं।

Abhijeet Dipke Grandmother Death: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके के दादी के निधन की खबर सामने आ रही है। उनकी दादी का पैतृक गांव संतुक पिंपरी में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। जिस वक्त दिपके की दादी ने आखिरी सांस ली, उस वक्त अभिजीत खुद दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। अभिजीत मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आयोजित CJP के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली आ रहे थे, तभी दिल्ली एयरपोर्ट पर ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

Dipke PTI

अभिजीत दिपके की दादी का निधन (फोटो साभार- PTI)

दिपके की दादी का निधन

दिपके की दादी के निधन पर पुलिस का भी बयान सामने आ गया है। दिल्ली पुलिस ने दिपके को इसकी जानकारी दे दी है। फिलहाल अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि दिपके अपनी दादी के अंतिम दर्शन के लिए कब तक गांव पहुंच पाएंगे। दिपके की दादी का नाम सावित्रीबाई था, जो सामाजिक कार्यकर्ता थीं। उनके निधन पर उनके पैतृक गांव और पूरे परिवार में शोक की लहर है। अभिजीत के माता-पिता भगवान दिपके और अनीता दिपके फिलहाल छत्रपति संभाजीनगर में हैं।

End of Feed