'16 अक्टूबर को शाम 5 बजे तिरंगा लेकर आ जाओ...', अभिजीत दिपके ने समर्थकों से कहां जुटने की अपील की?

CJP Flag March: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपने समर्थकों से 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि झंडा लहराना कोई अपराध नहीं है। दिपके ने यह भी कहा कि उन्हें जेल जाने का डर नहीं है और तिरंगा उनके लिए गर्व का प्रतीक है।

CJP Flag March: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपने सभी समर्थकों से 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग शाम 5 बजे तिरंगा लेकर सेंट्रल पार्क आएं। हम बता देंगे कि झंडा लहराना, कोई अपराध नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग वहां नहीं आ सकते वो अपने-अपने शहरों में तिरंगा लहराएं।

abhijeet depke (2)

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके की फाइल फोटो। PTI

उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि मुझे भी जेल में डाल दिया जाए, लेकिन मुझे कोई डर नहीं है क्योंकि तिरंगा ही मेरा प्राइड है और मैं तिरंगा लहरा कर रहूंगा।

End of Feed