जंतर-मंतर आंदोलन के बाद 5 अगस्त को CJP की बड़ी बैठक; भविष्य की रणनीति पर होगा मंथन, हो सकता है बड़ा ऐलान

NEET पेपर लीक को लेकर सीजेपी ने जुलाई में दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबा आंदोलन चलाया था। इस दौरान परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच,दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग उठाई गई थी। इस आंदोलन को देशभर में बड़ी संख्या में छात्रों और Gen Z युवाओं का समर्थन मिला।

नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर महीनेभर तक आंदोलन चलाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब अपनी भविष्य की रणनीति बना रही है। इसी बाबत सीजेपी की कोर कमेटी की अहम बैठक 5 अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में होगी। पार्टी सूत्रों ने इस बारे नें जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन की आगामी रणनीति और भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।

5 अगस्त को CJP की बड़ी बैठक।

5 अगस्त को CJP की बड़ी बैठक। (फोटो- PTI)

अभिजीत दिपके के आवास पर होगी बैठक

सूत्रों ने बताया कि यह बैठक सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके के आवास पर आयोजित होगी। आंदोलन के समापन के बाद उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से कुछ समय परिवार के साथ बिताने और छात्रों व समर्थकों से बातचीत कर उनके सुझाव लेकर बैठक में आने को कहा था।

End of Feed