दिल्ली-NCR के आवारा कुत्तों को मिल सकती है राहत, मामले पर गौर करने का CJI ने दिया भरोसा

वकील ने न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी की अगुवाई वाली पीठ द्वारा मई 2024 में पारित उस आदेश का बुधवार को हवाला दिया, जिसमें आवारा कुत्तों के मुद्दे से संबंधित याचिकाओं को संबंधित उच्च न्यायालयों में स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बाद प्रधान न्यायाधीश ने आश्वासन दिया कि वह इस पर गौर करेंगे।

Stray dogs case: दिल्ली-एनसीआर के आवारा कुत्तों को आश्रयस्थलों में भेजे जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना होने पर प्रधान न्यायाधीश ने प्रतिक्रिया दी है। सीजेआई ने बुधवार को आश्वासन दिया कि वह इस मामले पर गौर करेंगे। दरअसल, सीजेआई से आवारा कुत्तों से जुड़ी याचिका पर तुरंत सुनवाई करने की मांग की गई थी। इसके बाद उन्होंने यह टिप्पणी की। यह याचिका कॉन्फ्रेंस फॉर ह्यूमन राइट्स (इंडिया) की ओर से सीजेआई एवं जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ के समक्ष दायर की गई थी।

sc dog

सीजेआई ने कहा है कि वह इस मामले पर गौर करेंगे। तस्वीर-PTI

एक आदेश पारित कर चुकी है SC की पीठ

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि एक अन्य पीठ आवारा कुत्तों के संबंध में एक आदेश पहले ही पारित कर चुकी है। न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने सोमवार को कहा था कि कुत्तों के काटने की घटनाओं ने ‘बेहद गंभीर’स्थिति पैदा कर दी है और उसने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सभी आवारा कुत्तों को स्थायी रूप से ‘शीघ्र अति शीघ्र’स्थानांतरित करने का आदेश दिया था।

End of Feed