Indian Courts- CJI गवई के भांजे समेत 14 वकील बने बॉम्बे हाईकोर्ट के जज, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 28, 2025, 12:32 AM IST

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश इस बार चर्चा के केंद्र में है। दरअसल मौजूदा CJI बी आर गवई के भांजे को बॉम्बे हाईकोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट की उस कॉलेजियम ने की है जिसके प्रमुख अभी चीफ जस्टिस खुद हैं। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि कुछ नामों की चर्चा के दौरान CJI ने खुद को इससे दूर रखा।

केंद्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में 14 वकीलों को एडिशनल जज नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी है। पिछले हफ्ते ही सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने प्रस्ताव पास करके केंद्र सरकार के पास भेजा था। दिलचस्प बात है कि जज बनने वालों की लिस्ट में देश के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई के भांजे का भी नाम शामिल है। कॉलेजियम के इस प्रस्ताव पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण पहले ही सवाल खड़े कर चुके हैं।

Indian Courts- CJI गवई के भांजे समेत 14 वकील बने बॉम्बे हाईकोर्ट के जज, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

जस्टिस बनने वाले वकीलों के नाम यहां पढ़ें

End of Feed