देश

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो आतंकवादी ढेर, तलाशी अभियान जारी

उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नौशहरा नरद के पास नियंत्रण रेखा पर सेना द्वारा घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के बाद दो आतंकवादी मारे गए, तलाशी अभियान जारी है।

Image

गुरेज सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर (फाइल फोटो:PTI)

भारतीय सेना ने उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार कर घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को गुरुवार को भारतीय सेना ने मार गिराया।

यह ऑपरेशन नौशहरा नार के पास हुआ, जहां सतर्क सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे घुसपैठियों के एक समूह का सामना किया। गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए।

मुठभेड़ के बाद, आगे कोई घुसपैठ या गतिविधि न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article